फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: डॉयल-112 सेवाओं में श्रावस्ती जोन में अव्वल

Mon, 18 Aug 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। पुलिस महानिदेशक आपातकालीन सेवाएं डॉयल-112 की अर्द्धवार्षिक रैंकिंग में श्रावस्ती को प्रदेश में छठा और जोन में पहला स्थान मिला है।
विज्ञापन


एसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि जुलाई में कुल 3589 कॉल का औसत रिस्पांस टाइम 06.38 मिनट, ऑलओवर 100 अंकों में से 94.85 अंक, जुलाई में सभी थानों के इवेंट क्लोजर सिस्टम आईडी पर आए 229 इवेंट के शत-प्रतिशत निस्तारण व 89.47 प्रतिशत काॅलर संतुष्टि के चलते यह उपलब्धि मिली है।
विज्ञापन


बताया कि जिले को यह उपलब्धि दिलाने वाले डॉयल 112 के पुलिस कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस महानिदेशक, डायल 112 के प्रशस्तिपत्र व पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इनमें मुख्य आराक्षी राजेश यादव, आरक्षी बलवंतलाल राव, गौरव कुमार, सोनू कुमार, अनिकेत कुमार, योगेश कुमार, मुख्य आरक्षी प्रमोद चौधरी, आरक्षी राहुल कुमार व देवानंद मिश्रा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें