फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: जियो टैगिंग का मिले पूरा अधिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। मनरेगा के तहत तैनात महिला मेटों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने डीएम को पांच सूत्री ज्ञापन भी सौंपा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी नेहा प्रकाश को सौंपे ज्ञापन में महिला मेटों ने कहा है कि नियमित मासिक मानदेय सहित कर्मचारी घोषित किया जाए। ग्राम पंचायत में नई नियुक्ति न की जाए। महिला मेट के हस्ताक्षर के बिना मास्टर रोल पास न किया जाए। साथ ही जियो टैगिंग का पूरा अधिकार देकर स्मार्टफोन उपलब्ध कराया जाए।
कार्यस्थल पर आकस्मिक दुर्घटना होने पर 25 लाख रुपये तत्काल सहायता राशि दी जाए। जिस ग्राम पंचायत में रोजगार सेवक का पद रिक्त है वहां मनरेगा कार्य महिला मेट को सौंपा जाए। ज्ञापन देने वालों में जाफरीन बानो आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान दिवस का आयोजन
श्रावस्ती। जिला कृषि अधिकारी कार्यालय में बुधवार को किसान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें उप निदेशक (कृषि) कमल कटियार ने किसानों की समस्याएं सुनकर निराकरण का आदेश दिया। इस दौरान दलहन व तिलहन का उत्पादन बढ़ाने की कार्ययोजना पर भी चर्चा हुई। बैठक में जिला कृषि अधिकारी अवधेश कुमार यादव भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें