फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: थारू जनजाति के युवा जिम्नास्टिक में करेंगे कमाल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। थारू जनजाति से खेल प्रतिभाओं को अवसर देकर आगे बढ़ाने के लिए गांव मोतीपुर कला में स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा। जिसमें जिम्नास्टिक खेल के सभी जरूरी संसाधन मौजूद रहेंगे। इसके निर्माण में एक करोड़ 63 लाख रुपए की लागत आएगी। डीएम ने इसका प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग को दिया है।
विज्ञापन

थारू जनजाति के युवाओं में खेल क्षमताएं खासकर जिम्नास्टिक में अन्य की अपेक्षा ज्यादा होती है। खेल प्रतिभाओं को प्रशिक्षित कर अंतरराष्ट्रीय पटल पर लाने के लिए जिम्नास्टिक खेल सुविधाओं वाले स्टेडियम का निर्माण कराया जाएगा। डीएम नेहा प्रकाश ने थारू बाहुल्य गांव मोतीपुर कला में स्टेडियम बनाने का प्रस्ताव लोक निर्माण विभाग को सौंपा है। स्टेडियम में विश्ेाष रूप से जिम्नास्टिक के प्रशिक्षक तैनात किए जाएंगे जो युवाओं को प्रशिक्षित करेंगे। योजना को अमली जामा पहनाने के लिए छह माह का समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें