फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: मकर संक्रांति पर किया स्नान व दान, कराया खिचड़ी भोज

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। मकर संक्रांति के अवसर पर रविवार को इकौना के सीताद्वार झील सहित राप्ती नदी के विभिन्न घाटों व प्रमुख जलाशयों पर श्रद्घालुओं ने स्नान-दान किया। नगर में खिचड़ी भोज कार्यक्रम के आयोजन हुए। साधू-संतों को नगर पंचायत अध्यक्ष ने खिचड़ी भोज कराने के साथ वस्त्रदान किया।
विज्ञापन

मकर संक्रांति का पर्व जिले में परंपरागत ढंग से मनाया गया। भोर से ही इकौना के सीताद्वार झील, बेचू बाबा मंदिर, जमुनहा के जगपति धाम, सिरसिया के विभूति नाथ, स्वर्ण प्रस्तरी आश्रम, पंचमुखी हनुमान मंदिर में श्रद्घालुओं की भीड़ जुटने लगी। गिलौला के सदाशिव महादेव, भिनगा के राजर्षि काली मंदिर सहित प्रमुख मंदिरों व जलाशयों और राप्ती नदी के विभिन्न तटों पर सूर्योदय से पूर्व स्नान किया।
लोगों ने खिचड़ी भोज कराया व ब्राह्मणों को दान कर पुण्य अर्जित किया। इकौना में नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र कुमार गुप्ता ने खिचड़ी भोज का आयोजन किया। सैकड़ों की संख्या में साधु संत व आमजन शामिल हुए। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति के दिन सूर्य देव की पूजा व दान का महत्व अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक है। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष ने पत्नी रेनू गुप्ता के साथ साधु-संतों को वस्त्र दान कर आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में पूजा पांडे, रमेश कुमार मिश्रा, खेमराज गुप्ता, माधव यादव समेत कई मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें