फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: लक्ष्मनपुर भगवानपुर में 550 मीटर में होगा कटान से बचाव का कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जमुनहा के राप्ती बैराज के डाउन स्ट्रीम के बाएं तट पर स्थित लक्ष्मनपुर कोठी में बाढ़ के दौरान कटान रोकने के लिए 550 मीटर कटान निरोधक कार्य कराया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया था। स्वीकृति व धनराशि मिलते ही कटान रोधक कार्य प्रारंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन

राप्ती बैराज से आगे बढ़ते ही राप्ती नदी की लहरें तट पर बसे गांव व खेतों को काट कर अपनी धारा में मिलाने लगतीं है। वहीं जमुनहा के लक्ष्मनपुर भगवानपुर (लक्ष्मनपुर कोठी) गांव में राप्ती उग्र रूप धारण कर कटान करती है। जिसे देखते हुए ग्रामीणों की ओर से कई बार विरोध प्रदर्शन कर गांव को कटान से बचाने की मांग की गई थी।
कटान निरोधक कार्य कराने के लिए परसा डेहरिया ग्राम समूह के पास 0.100 से 0.650 किलोमीटर तक की एक योजना तैयार कराई गई थी।
इस पर करीब छह करोड़ नौ लाख 88 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। सरयू नहर खंड छह की ओर से तैयार की गई इस परियोजना को स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया था। जिसकी स्वीकृति मिलने व धन आवंटन प्राप्त होते ही निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा। ऐसा हुआ तो लक्ष्मनपुर भगवानपुर, लक्ष्मनपुर कोठी सहित आसपास के गांव, मल्हीपुर थाना, जमुनहा तहसील व ब्लाक सहित सीएचसी मल्हीपुर व उसके आसपास के इलाके को बाढ़ की विभीषिका से बचाया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें