फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: पारिवारिक लाभ, वृद्धावस्था पेंशन योजना के लाभार्थियों को मिला स्वीकृति पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। सिरसिया के उच्च प्राथमिक विद्यालय रनियापुर में सद्भावना की ओर से श्रमिक चौपाल आयोजित किया गया। जिसमें समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित वृद्धावस्था पेंशन योजना और राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित वितरित किया गया।
विज्ञापन

श्रमिक चौपाल में डीएम नेहा प्रकाश ने कहा कि रनियापुर, मोतीपुर कला व कटकुइंया कला के ग्रामीण योजनाओं की जानकारी लेकर उसका लाभ उठाएं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सभी अपने बच्चों को शिक्षित कर उनका भविष्य संवारें। महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर आत्मनिर्भर बनने को कहा। चौपाल में लगे बाल विकास एवं पुष्टाहार, स्वास्थ्य, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, श्रम, उद्यान सहित अन्य विभागों के स्टालों पर योजनाओं व कार्यक्रमों की जानकारी लेकर लाभ उठाने व आयुष्मान कार्ड बनवा कर लाभ उठाने को कहा।
इस दौरान थारु जनजाति की छात्राओं की ओर से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तहत बिना भेदभाव के बेटियों को शिक्षित करने से संबंधित नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस मौके पर एसडीएम भिनगा प्रवेंद्र कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रद्धा पांडे, सहायक श्रमायुक्त दिनेश विश्वकर्मा, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी रोशन लाल पुष्कर, खंड विकास अधिकारी सिरसिया रामबरन, सद्भावना अध्यक्ष योगेंद्र मणि त्रिपाठी, होलीराना, संजू राणा सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें