फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: 21 वर्ष बाद भी नहीं मिला पीएफ व बीमा का पैसा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। पेंशनर्स डे पर शनिवार को सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने अधिकारियों से मिल कर अपनी-अपनी व्यथा सुनाई। किसी को रिटायर हुए 21 साल बीत गए लेकिन अभी तक कर्मचारी जीपीएफ और सामूहिक बीमे की रकम नहीं मिली, तो किसी को दस वर्ष बाद भी बढ़े ग्रेड पे पर पेंशन नहीं मिल रही।
विज्ञापन

जिले में 2000 पेंशनर्स हैं। इनमें सर्वाधिक 1400 पेंशनर्स सिर्फ बेसिक शिक्षा विभाग के ही हैं जबकि शेष 600 पुलिस, पीडब्ल्यूडी, माध्यमिक शिक्षा सहित अन्य विभागों के हैं।
डीएम नेहा प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित पेंशनर्स डे पर जिले भर के पेंशनभोगी तो जुटे। इनमें स्वास्थ्य पर्यवेक्षक के पद से सेवानिवृत्त हुई सावित्री देवी शुक्ला ने बताया कि वह दस वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुई थी। पेंशन में 4800 रुपये ग्रेड पे नहीं लगा है जिससे पेंशन का पैसा कम मिल रहा है। इस पर डीएम ने सीएमओ को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

वहीं ग्राम विकास अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए रामशरण गुप्ता को सेवानिवृत्त के 21 वर्ष बाद भी जीपीएफ व सामूहिक बीमा का पैसा नहीं मिला। इसकी शिकायत पर डीपीआरओ को कार्रवाई करने के लिए कहा गया।
वहीं संग्रह अमीन के पद से सेवानिवृत्त हुए जाहिर खां वर्ष 2016 से पारिवारिक पेंशन के लिए परेशान हैं। लेकिन मामला हाईकोर्ट मे विचाराधीन होने के कारण उनकी समस्या का निराकरण करने से अधिकारियों ने हाथ खड़े कर दिए। जबकि अवर अभियंता यांत्रिक के पद से सेवानिवृत्त हुए सैयद अहमद खान का कहना था कि उन्होंने पेंशन फार्म भरने में गलती करदी थी। इसमें सुधार के लिए लगातार 12 साल से कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। इस पर डीएम ने अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग को फार्म में संशोधन कराने के लिए निर्देशित किया।
कलेक्ट्रेट में आयोजित पेंशनर्स डे पर उत्तर प्रदेश सेवानिवृत्त प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद की जिला इकाई की ओर से डीएम को एक ज्ञापन सौंपा गया। इसमें पेंशनरों ने असाध्य रोगों से ग्रस्त पेंशनरों को कैशलेस इलाज सुविधा देने, जन आरोग्य योजना का गोल्डन कार्ड दिलाने, रोडवेज बसों से यात्रा करने पर पचास प्रतिशत तक किराए में छूट दिलाने की मांग उठाई। इस दौरान एडीएम डीपी सिंह, बीएसए अमिता सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी गिरीश कुमार, अवधेश कुमार यादव, परशुराम त्रिपाठी, गंगाराम मिश्र, गुरु नारायण पाठक, ननकऊ प्रसाद वर्मा सहित जिले भर से आए पेंशनर्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें