फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर बाइक सवार युवक को ठोकर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे उपचार के बाद घर ले जा रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सोनवा पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

सोनवा थाना क्षेत्र के मनिहारतारा निवासी गोविंद कुमार यादव (28) पुत्र भगौती प्रसाद किसी कार्य से बृहस्पतिवार देर शाम बाइक से तुलसीपुर बाजार जा रहा था। जैसे ही वह तुलसीपुर बाजार के मनिहारतारा संपर्क मार्ग से बहराइच-जमुनहा मार्ग पर पहुंचा तभी जमुनहा से बहराइच की तरफ जा रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे गोविंद कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे परिजनों ने जिला चिकित्सालय बहराइच में भर्ती कराया।
परिजन शुक्रवार की सुबह उसे घर वापस ला रहे थे। तभी रास्ते में युवक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर उपनिरीक्षक अजीत शुक्ल पहुंचे। उन्होंने बताया कि परिजनों की ओर से किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई न करने की बात कही गई है। पुलिस के अनुसार बाइक सवार युवक हेलमेट लगाए था। लेकिन उसका पट्टा टूट जाने की वजह से वह दूर छिटक गया था। आशंका है कि युवक के सिर में गहरी चोट लगने के कारण मौत हुई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें