फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: श्रावस्ती पहुंची कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का हुआ स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर / कटरा (श्रावस्ती)। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार को श्रावस्ती पहुंची। जिसका जगह-जगह स्वागत किया गया। इसके बाद यह यात्रा कटरा होते हुए बलरामपुर की सीमा में प्रवेश कर गई।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रांतीय उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री नकुल दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा मंगलवार श्रावस्ती पहुंची। जिसका दिकौली मोड़ पर पूर्व विधायक हाजी मोहम्मद रमजान व जिलाध्यक्ष नसीम चौधरी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिला।
इसके बाद यात्रा लक्ष्मननगर, गिलौला व इकौना पहुंची। नफरत छोड़ो भारत जोड़ो का उद्घोष करते हुए यात्रा ने नगर का भ्रमण किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार नवयुवकों को गुमराह कर रही है। यदि हमारी सरकार आएगी तो अग्निवीर की जो व्यवस्था सरकार ने की है उसे खत्म करेंगे और पूर्णतया सैनिक बनाएंगे। उन्होंने बताया कि वर्तमान सरकार झूठे वादे कर देश की जनता को गुमराह कर रही है।
विज्ञापन

इस से निजात दिलाने के लिए हम लोगों ने भारत जोड़ो यात्रा निकाला है। जिसका नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष कर रहे हैं। इसके बाद यात्रा कटरा होते हुए बलरामपुर की सीमा में प्रवेश कर गई। इस दौरान पूर्व विधायक इंदल रावत, मोहम्मद असलम, देवतादीन, रमन बाजपेई, दिलीप कुमार शर्मा, विद्या मणि त्रिपाठी, वासिउल्लाह चौधरी सहित काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें