फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: सरयू नहर में दिखे मगरमच्छ और घड़ियाल

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। सरयू मुख्य नहर में शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर मगरमच्छ, घड़ियाल व डॉल्फिन देखी गई। लोगों ने जहां-जहां जलीय हिंसक पशुओं को देखा वहां जाने से कतरा रहे है। सूचना के बाद भी सिंचाई व वन विभाग की टीम मौके तक नहीं पहुंची।
विज्ञापन

सोनवा व मल्हीपुर थाना क्षेत्र के गांवों से होकर गुजरी सरयू मुख्य नहर में मौजूदा समय मगरमच्छ व घड़ियाल सहित डॉल्फिन का बसेरा है। शनिवार को मल्हीपुर थाना क्षेत्र के सिटकहना गांव के निकट सरयू नहर खंड नानपारा में एक विशालकाय मगरमच्छ देखा गया। यहां कुछ ग्रामीण अपने मवेशियों को पानी पिलाने के लिए नहर पर गए थे जिन्हें देख मगरमच्छ पानी में चला गया। दहशत में आए पशुपालक मवेशियों को लेकर वापस लौट गए।
वहीं इसी नहर में सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम अडऱाई के पास एक घड़ियाल व दो डॉल्फिन देखी गई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इसी नहर में गांव के बच्चे मवेशियों को लेकर पानी पिलाने जाते हैं। अगर मगरमच्छ व घड़ियाल पकड़े नहीं गए तो कभी भी कोई बड़ी घटना घट सकती है। ग्रामीणों की ओर से इसकी सूचना क्षेत्रीय वनाधिकार हरदत्त नगर गिरंट को दी गई। सूचना के बाद भी कोई भी वन कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। जिससे ग्रामीणों में वन विभाग के खिलाफ नाराजगी देखी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें