फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: बेबी शर्मा, अंशु मौर्या व कृष्ण गोपाल ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। बलदेव प्रसाद नागरिक इंटर कॉलेज, अमवा में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन हो गया। दौड़ व कूद में बेबी शर्मा, अंशु मौर्या व कृष्ण गोपाल अव्वल रहे। इन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

3000 मीटर दौड़ में कृष्ण गोपाल प्रथम, राज कुमार द्वितीय व सुरेश कुमार तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भिनगा की अंशु मौर्य प्रथम, जब्दी की प्रीति यादव द्वितीय व जगतजीत इंटर कालेज की रोशनी यादव तृतीय स्थान पर रहीं। 100 मीटर दौड़ में अमवा की बेबी शर्मा प्रथम, इमलिया करनपुर की मुस्कान द्वितीय व अमवा की हर्षिता राज आनंद तृतीय स्थान पर रहीं।
लंबी कूद में अमवा की बेबी शर्मा प्रथम, जगतजीत इंटर कॉलेज की आंचल द्वितीय व राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, भिनगा की रेनू यादव तृतीय स्थान पर रहीं। इन्हें विद्यालय के प्रबंधक राधेश्याम पांडे ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज, जेतवन इंटर कॉलेज, नेहरू स्मारक, जगतजीत इंटर कॉलेज, बलदेव प्रसाद नागरिक इंटर कॉलेज, सीआरबी इंटर कॉलेज व सरदार पटेल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य व खेल शिक्षक सहित काफी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें