फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: यातायात नियमों का पालन कर रहें सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। पुलिस यातायात माह के अंतर्गत बुधवार को लव विद्यापीठ पटना खरगौरा व केंद्रीय विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एएसपी प्रवीण कुमार यादव ने छात्रों को यातायात नियमों व सभी संकेतों की जानकारी दी और इसे अनिवार्य रूप से पालन करने को कहा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वाहन चलाते समय सावधानी जरूर बरतें। कभी भी मार्ग पर गलत तरीके से वाहन न खड़ा करें, पार्किंग स्थल पर ही अपना वाहन खड़ा करें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग कदापि न करें। वहीं दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट व चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाएं। उन्होंने कहा कि बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन न चलाएं और अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें।
उन्होंने कहा कि हम यातायात नियमों का पालन कर स्वयं और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकेंगें। अभी तक की घटनाओं में यह बात सामने आई है कि जिसने भी यातायात नियमों का पालन किया है, उसे किसी तरह की हानि नहीं हुई है। वहीं उन्होंने वाहनों से होने वाले ध्वनि प्रदूषण व वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए भी हमेशा यातायात नियमों का पालन करने को कहा। उन्होंने के छात्रों से कहा कि वे अभिभावकों के साथ अन्य लोगों को भी यातायात नियमों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक करें। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य, प्रबंधक, शिक्षक सहित काफी संख्या में छात्र मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें