फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: गुरु पूजा के लिए पुष्प चुनने पहुंचे श्रीराम

विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। वंश गोपाल पुरवा स्थित समय माता मंदिर पर पांच दिवसीय श्रीराम विवाह महोत्सव का आयोजन हो रहा है। रविवार शाम फुलवारी लीला का आयोजन किया गया। लीला में विश्वामित्र श्रीराम और लक्ष्मण के साथ जनकपुर पहुंचते हैं। मिथिलापुर के विभिन्न प्रतिष्ठानों का दर्शन करते हुए गुरु की आज्ञा से दोनों राजकुमार राजा जनक के सुंदर बगीचे में प्रवेश करते हैं। बगीचे की सुंदरता देखकर दोनों मोहित हो जाते हैं।
विज्ञापन

श्री राम-लक्ष्मण टहलते हुए पूरे जनकपुर बाजार का अवलोकन करते हैं। इसके बाद पुष्प वाटिका में पहुंच जाते हैं। गुरु की पूजा के लिए पुष्प चुनने लगते हैं। तब वहां का माली उनसे कहता है कि प्रभु आप कष्ट न करिए मैं पुष्प चुनकर देता हूं। श्रीराम कहते हैं, गुरु की पूजा के लिए अपने हाथों से पुष्पों का चुनाव करूंगा। वहीं, उत्तरी छोर पर जनक नंदिनी अपनी सखियों के साथ गौरी पूजन के लिए आती हैं। श्रीराम व सीताजी कुछ देर तक एक-दूसरे को देखते हैं। इसके बाद जनक नंदिनी मां गिरिजा का पूजन करती हैं और मनपसंद वर प्राप्त होने का आशीष मांगती हैं। पूजन के बाद सीता जी फिर महल में लौट जाती हैं। श्रीराम और लक्ष्मण पुष्प लेकर गुरु के आश्रम पहुंच जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें