फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भिनगा में कृष्णानगर बना सबसे बड़ा वार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। नगर निकाय चुनाव की तैयारी लगभग पूरी होने वाली है। मतदाता सूची का प्रकाशन किया जा चुका है। भिनगा में सिविल लाइन वार्ड सबसे कम वोटरों का तो कृष्णानगर सबसे अधिक वोटरों वाला वार्ड बना है। ऐसे ही नगर पंचायत इकौना में मोहल्ला चौक सबसे छोटा व पटेल नगर सबसे अधिक वोटरों वाला वार्ड बना है।
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव के लिए मतदाता सूची का प्रकाशन मंगलवार को कर दिया गया है। इस सूची पर सात नवंबर तक आपत्ति देने का समय है तो 18 नवंबर को इसकी फाइनल सूची का प्रकाशन किया जाएगा। इसके बाद नामों में वृद्धि संसोधन संभव नहीं होगा। आयोग की ओर से जारी मतदाता सूची में भिनगा नगर पालिका के सभी वार्डों में मतदाताओं के नामों में वृद्धि दर्ज की गई है। इस वृद्धि के अनुसार सिविल लाइन में सबसे कम 981 वोटर ही हैं। देखा जाए तो यहां के दोनों बूथ पर 204 मतों की वृद्धि हुई है। वहीं, मोहल्ला कृष्णानगर सबसे अधिक वोटरों वाला वार्ड बना है।
यहां 472 मतदाता बढ़े हैं। इस वृद्धि के साथ नामों का विलोपन भी काफी संख्या में हुआ है। देखा जाए तो सबसे अधिक नामों का विलोपन भिनगा के मोहल्ला रूपननगर में किया गया। यहां 241 मतदाताओं का नाम हटाया गया है। ऐसे ही मोहल्ला अब्दुल कलाम नगर में 134 मतदाताओ का नाम हटाया गया। भिनगा नगर में पहले जहां 31790 मतदाता थे। इसमें 4842 नामों की वृद्धि की गई। 435 नामों को शुद्ध किया गया तो 1525 मतदाताओं का नाम हटाया गया है। नगर पालिका, भिनगा में 35107 मतदाता बचे है। इकौना में सबसे कम वोटरों वाला वार्ड मोहल्ला चौक है जहां मात्र 839 वोटर ही है। मोहल्ला पटेल नगर 1328 मतदाताओं के साथ सबसे बड़ा वार्ड है। विगत चुनाव तक मतदाताओं की संख्या 11109 थी। इस चुनाव के लिए अब तक 1687 नामों की वृद्धि की गई है। 815 नामों को हटाया गया है। अब यहां 11981 मतदाता हैं।
विज्ञापन

इकौना नगर पंचायत के मोहल्ला तिलकनगर की बूथ संख्या 15 रामजानकी संस्कृति पाठशाला में 445 मतदाता थे। वहां इस पुनरीक्षण में एक भी मतदाता का नाम बढ़ाया नहीं गया। 1 मतदाताओं का नाम काट दिया गया। ऐसे ही मोहल्ला मुबारक नगर के बूथ संख्या नौ पर 82 नामों की वृद्धि हुई तो 98 नाम काट दिए गए। इस तरह का असंतुलन कई वार्डों में देखने को मिला।
नगर निकाय चुनाव में सीमा का विस्तार होने के बाद भिनगा में मतदाताओं की संख्या में वृद्धि होनी चाहिए थी। यहां तक कि जो वार्ड पहली बार नगर पालिका का हिस्सा बने थे वहां नए लोगों के बस जाने के बाद नामों में वृद्धि होनी चाहिए थी। यहां वृद्धि की तुलना में नाम काटने का प्रतिशत 46 से अधिक है। वहीं इकौना में यह लगभग 49 फीसदी है।
मतदाता सूची में यदि कोई त्रुटि है तो इस पर अभी आपत्ति देने का समय है। जिन मतदाताओं का नाम कटा है वे अपना दावा समय से प्रस्तुत करें। - उमेश चंद्र आर्य, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें