कटरा (श्रावस्ती)। इकौना के दशहरा मैदान में शुक्रवार को मनचिंता पूजन मेले का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ मुख्य अतिथि सीएचसी इकौना की डॉ. प्रतिमा शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत संस्कृति प्रधान देश है। हमारे देश में महिलाएं देवियों की तरह मानी जाती हैं। रेनू गुप्ता ने कहा कि समाज मे संस्कार का लोप हो रहा है। महिलाएं संस्कारवान समाज की स्थापना में सबसे अच्छा योगदान कर सकती हैं। महिलाओं पर समाज निर्माण की बड़ी जिम्मेदारी है।
बच्चों को अच्छे संस्कार देकर हम यह भूमिका निभा सकते हैं। इस दौरान हरियाणा से आये दल ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। मेले में मुफ्त खानपान के स्टॉल लगाए गए। इस मौके पर माया वर्मा, डॉ. अवनीश तिवारी, मधु श्रीवास्तव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मिथिलेश सिंह, साधना सोनी, पूजा पांडे व नीलम गुप्ता सहित काफी संख्या में नगर व ग्रामीण क्षेत्र की महिलाएं मौजूद रहीं।