तुलसीपुर (श्रावस्ती)। ककंधू गांव में मंगलवार दोपहर एक युवक ने घर में घुस कर महिला पर हमला कर दिया। उसे बचाने पहुंचे बुजुर्ग पर भी कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इसमें बुजुर्ग सहित महिला को चोट आई। सूचना पर पहुंची सोनवा पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम ककंधू निवासी आत्माराम चौधरी (86) के घर में मंगलवार को गांव निवासी कृष्ण कुमार त्रिपाठी घुस आया।
उसने घर में मौजूद श्यामा चौधरी (50) पर कुल्हाड़ी से हमला करने का प्रयास किया जिसे बचाने पहुंचे आत्माराम चौधरी पर कृष्ण कुमार त्रिपाठी ने कुल्हाड़ी से वार कर दिया। इससे आत्माराम के नाक व गले में कुल्हाड़ी लगने से वह घायल हो गया। वहीं हमले में श्यामा चौधरी का हाथ भी टूट गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के हस्तक्षेप के बाद दोनों की जान बची। ग्रामीणों की सूचना पर पहुची सोनवा पुलिस ने कृष्ण कुमार त्रिपाठी को गिरफ्तार कर लिया। वही पुलिस ने श्यामा चौधरी की तहरीर पर नशे की हालत में घर में घुसकर हमला करने सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। संवाद