फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में मोटर साइकिल सवार घायल, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। पुरानी रंजिश में मंगलवार रात मोटरसाइकिल सवार गंगाभाग निवासी पूर्व प्रधान के पुत्र को चार पहिया वाहन सवार गांव के ही पूर्व प्रधान ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी मल्हीपुर में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देख उसे भिनगा रेफर किया गया है। वहीं, मल्हीपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गंगाभाग निवासी पूर्व प्रधान रामगोपाल का पुत्र त्रिभुवन मंगलवार को किसी काम से जमुनहा बाजार आया था जहां से वह रात करीब दस बजे मोटर साइकिल से वापस घर जा रहा था। जैसे ही त्रिभुवन मोटर साइकिल लेकर कलकलवा तटबंध स्थित तिघरवा मोड़ के आगे पहुंचा। तभी त्रिभुवन की मोटरसाइकिल को को पीछे से चार पहिया वाहन से आ रहे गांव के ही पूर्व प्रधान हरकेश सिंह ने ठोकर मार दिया। इससे सडक़ पर गिरकर त्रिभुवन गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची मल्हीपुर पुलिस ने घायल त्रिभुवन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर में भर्ती कराया जहां से हालत गंभीर होने के कारण बाद में उसे जिला अस्पताल भिनगा रेफर किया गया है। वहीं प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर हर्षवर्धन सिंह का कहना है कि त्रिभुवन ने पूर्व प्रधान हरकेश सिंह पर पुरानी रंजिश में जान से मारने की नियत से ठोकर मारने का आरोप लगाया है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें