श्रावस्ती। उद्यान विभाग मसाला व शाकभाजी की फसलों की खेती को प्रोत्साहन दे रहा है। इसके तहत पंजीकृत किसानों को निशुल्क बीज मुहैया कराया जाएगा। जिन किसानों का अभी तक पंजीयन नहीं हुआ है वे विभाग की वेबसाइट पर 28 अक्तूबर तक पंजीयन करा निशुल्क बीज प्राप्त कर सकते हैं।
यह जानकारी देते हुए जिला उद्यान अधिकारी दिनेश चौधरी ने बताया कि उद्यान विभाग की ओर से राष्ट्रीय कृषि विकास योजना संचालित है। इसके तहत अनुदान के रूप में लहसुन, प्याज व शाकभाजी बीज का वितरण पहले से पंजीकृत लाभार्थियों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा।
जिले को लहसुन व प्याज का बीज प्राप्त हो चुका है। ऐसे में जो भी किसान इसकी खेती करना चाहतें हैं वे उद्यान विभाग की वेबसाइट पर जाकर एक सप्ताह के भीतर पंजीकरण अवश्य करा लें। लहसुन बीज के लिए किसान 28 अक्तूबर तक पंजीयन करा लें जिससे वितरण किया जा सके। बीज का वितरण हरिहरपुररानी में 29 अक्तूबर, सिरसिया में एक नवंबर, गिलौला में दो नवंबर, इकौना में तीन नवंबर व जमुनहा में चार नवंबर को किया जाएगा।