फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता-पुत्री पर ईंट से हमला, अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। मल्हीपुर से लौट रहा बनगई निवासी साइकिल सवार शनिवार को गांव के एक युवक की ठेलिया से टकरा गया। इसे लेकर दोनों में विवाद हो गया। ठेलिया वाले ने ईंट से साइकिल सवार पर वार कर दिया। बचाने पहुंची उसकी बारह वर्षीय पुत्री पर भी ईंट से हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची जमुनहा चौकी पुलिस ने घायल पिता-पुत्री को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र के बनगई निवासी जोगी आर्या (45) शनिवार को किसी कार्य से मल्हीपुर गया था। लौटते समय गांव स्थित रामजानकी मंदिर के पास सामने से आ रहे गांव निवासी स्वयंवर मौर्य की ठेलिया से उसकी टक्कर हो गई। इस पर दोनो में विवाद हो गया। स्वयंवर ने जोगी पर ईंट से हमला कर दिया। पिता को पिटता देख बचाने पहुंची 12 वर्षीय पुत्री शिवानी पर भी ईंट से हमला किया गया।
पिता-पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों के हस्तक्षेप से दोनों की जान बची। जोगी को सीने में ईंट लगी तो वह बेहोश हो गया। सूचना पर पहुंचे जमुनहा चौकी प्रभारी कृष्ण गोपाल राय ने घायल पिता-पुत्री को अस्पताल में भर्ती करवाया। चौकी प्रभारी का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिली तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें