फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी की दीवार ढहने से बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर/जमुनहा (श्रावस्ती)। मिट्टी की दीवार गिरने से महिपतपुरवा निवासी एक बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला चिकित्सालय बहराइच ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मल्हीपुर थाना क्षेत्र की बदला चौकी अंतर्गत ग्राम बैजनाथपुर के मजरा महिपतपुरवा निवासी कृष्ण कुमार (8) शनिवार को घर के सामने खेल रहा था। इसी बीच अचानक उसके ऊपर मिट्टी की दीवार भरभरा कर गिर गई जिससे कृष्ण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में परिवारीजन उसे जिला चिकित्सालय बहराइच ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी बदला सुरेश सहानी ने बताया की उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें