फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राप्ती बैराज से जोगिया गांव तक बने तटबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। राप्ती नदी के पूर्वी तट पर तटबंध है जबकि पश्चिमी तट पर निर्माण न होने से जमुनहा तहसील क्षेत्र के गांवों में बाढ़ का पानी कहर बरपाता है। ऐसे में नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को एसडीएम से मिल कर उन्हें प्रार्थना पत्र सौंपा जिसमें ग्रामीणों ने राप्ती बैराज से जोगिया गांव तक तटबंध निर्माण कराने की मांग की।
विज्ञापन

पत्र में ग्रामीणों ने कहा है कि राप्ती के पश्चिम तट पर तटबंध का निर्माण न होने से बाढ़ के दौरान राप्ती जमुनहा क्षेत्र के भरथा, गजोबरी, कथरा माफी, बीरपुर लौकिहा, पटना, मल्हीपुर वीरगंज, गनेशपुर, रमवापुर, हरिहरपुर, महाराजनगर, पिपरहवा, जोगिया, लक्ष्मनपुर सेमरहनिया, दुर्गापुर व धूमबोझी सहित कई गांवों में कहर बरपाती है। ऐसे में राप्ती नदी के पश्चिम तरफ बंधे का निमार्ण कराया जाए। प्रार्थना पत्र देने वालों में पटमेश्वरी पाठक, खेम राज पाठक, श्यामता पाठक, रुद्रसेन वर्मा, प्रहलाद सिंह, प्रमोद कुमार, गुरदीन वर्मा, अजय कुमार, फूल चंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें