फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान प्रतिनिधि व समर्थकों को दौड़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। वीरपुर लौकिहा के बाढ़ पीड़ितों ने बुधवार को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व उनके समर्थकों को मारने के लिए दौड़ा लिया। विवाद लेखपाल की ओर से खाद्यान्न वितरण के दौरान पैदा हुआ। ग्रामीणों ने प्रधान प्रतिनिधि व समर्थकों पर सरकारी मदद में रोड़ा अटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बुधवार को लेखपाल की ओर से खाद्यान्न का वितरण किया जा रहा था। सूची में कुछ ग्रामीणों का नाम नहीं था। इस पर लेखपाल ने बाढ़ पीड़ितों का नाम सूची में शामिल कर राहत सामग्री मुहैया कराने की बात कही। यह बात ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महेश कुमार व उनके समर्थकों को नागवार गुजरी। उन्होंने वितरण में हस्तक्षेप शुरू कर दिया। इससे नाराज ग्रामीणों ने उन लोगों को दौड़ा लिया।
बाद में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि महेश कुमार ने समर्थक कमलेश कुमार, राजाराम, रामधन व कौशलेंद्र के साथ जमुनहा तहसील पहुंच उप जिलाधिकारी सौरभ शुक्ला को प्रार्थना पत्र सौंपा। इसमें भाकियू नेता जमुना प्रसाद, अवधेश कुमार, अनिल कुमार, बडक़ऊ, शिव बचन, राम जियावन, मदन, सजन लाल, राकेश, रामदीन, विशाल, राम बचन सहित कई अन्य पर गाली-गलौज करने व मारने के लिए दौड़ाने का आरोप लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें