फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य व संपर्क मार्ग पानी में डूबने से आवागमन बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जमुनहा व हरिहरपुररानी विकास क्षेत्र के गांवों में नदी का जलस्तर कम होने के साथ ही तबाही के निशान दिखाई देने लगे हैं। वहीं, गिलौला व इकौना क्षेत्र के गांवों में राप्ती की विनाश लीला अब भी जारी है। भूख व प्यास से व्याकुल लोग घरों की छतों पर बैठ कर राहत का इंतजार कर रहे हैं। क्षतिग्रस्त मार्ग ध्वस्त बिजली व मोबाइल नेटवर्क मुश्किलें और बढ़ा रहा है।
विज्ञापन

जमुनहा बहराइच, मल्हीपुर भंगहा व जमुनहा-कानीबोझी-परसा मार्ग सहित कई अन्य प्रमुख मार्ग, नहर पर बनी सड़कें व तटबंध सहित संपर्क मार्गों के क्षतिग्रस्त हो जाने से आवागमन प्रभावित है। जमुनहा बहराइच मार्ग जंगल दास कुट्टी व भकला पुल के पास धंस गया है। कई स्थानों पर मुख्य मार्ग की पटरियां क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। बीरपुर लौकिहा, प्राथमिक विद्यालय हरिहरपुर, वीरपुर, शिकारी गांव, सलारूपुरवा व घाटे पुरवा सहित कई अन्य गांवों में लोगों के घर नदी की गाद से पट गए हैं। भूतहा, लैबुड़वा, दहावर कला, मनोहरापुर, मनकौरा कोडरी व अंधरपुरवा के कई मजरे पूरी तरह जलमग्न होने के कारण यहां चूल्हा भी नहीं जल पा रहा है। कई दिनों से भूखे लोग प्रशासनिक मदद का इंतजार कर रहे हैं। प्यास से व्याकुल लोग बाढ़ का पानी पीने को विवश हैं। लोगों की पूरी गृहस्थी बाढ़ की भेंट चढ़ चुकी है।
वीरपुर लौकिहा निवासी रफीक खान की एक भैस, दो पड़वा, एक पडिुया, गब्बू की एक भैंस, भोला पाठक की एक भैंस व लौकिहा निवासी जमुना प्रसाद की एक भैंस की मौत हो गई है। नियाज अहमद, मोहम्मद यूनुस व खलील की गायें भूख-प्यास व बारिश में भीगने से काफी बीमार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें