श्रावस्ती। नाइजीरिया की फेडरल सरकार व तमिलनाडु सरकार का सामुदायिक हैंडवॉश के विश्व रिकॉर्ड को श्रावस्ती ने रविवार को तोड़ दिया। रेड क्रॉस सोसायटी ने यह रिकॉर्ड जिला प्रशासन के सहयोग से बनाया। इस रिकॉर्ड को बनाने के लिए सभी पंचायत, शैक्षणिक संस्थान, कार्यालय व गैर सरकारी संगठनों ने अपना सहयोग दिया था।
नाइजीरिया की फेडरेल सरकार ने लाइफबॉय टीम के साथ मिलकर 14 अक्तूबर 2011 में सामुदायिक हैंडवॉश का अपना विश्व रिकॉर्ड गिनीज बुक में दर्ज किया था। इस इवेंट में स्थानीय 37,809 लोग शामिल हुए थे। अभी तक का एक दिन का एक स्थान पर किए गए इवेंट का यह सबसे बड़ा रिकॉर्ड था। जबकि भारत में सामुदायिक हैंडवॉश को लेकर तीन रिकॉर्ड अभी तक इतिहास के पन्नों पर दर्ज हैं। इसमें सबसे बड़ा रिकॉर्ड 15 अक्तूबर 2021 को मध्य प्रदेश में दर्ज किया गया। लेकिन यह रिकॉर्ड 51 जिलों में 13,196 स्थानों पर आयोजित हैंडवॉश कार्यक्रम का है।
यहां पर 12,76,425 लोगों ने प्रतिभाग किया था। लेकिन यह कार्यक्रम कई जिलों का था। जबकि रेड क्रॉस सोसाइटी श्रावस्ती ने अपने जिले में एक ही दिन में सामुदायिक हैंडवॉश पर 4,39,397 लोगों का विश्व रिकॉर्ड गोल्डन बुक ऑफ वल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कराया। यह संख्या जिले की कुल 12 लाख जनसंख्या के सापेक्ष है। ऐसे ही कुछ छोटे रिकॉर्ड भी गिनीज बुक में भारत के अंदर के दर्ज हैं। जिसमें तमिलनाडु़ में रोटरी इंटरनेशनल आर्गनाइजेशन ने 13 नवंबर 2016 को 2669 की संख्या के साथ दर्ज कराया था। जिले में दर्ज कराए गए इस विश्व रिकॉर्ड पर डीएम नेहा प्रकाश ने जिलेवासियों को धन्यवाद दिया है।
सामुदायिक हैंडवॉश का एक जिले में एक ही दिन में बनाए गए कीर्तिमान में तमिलनाडु़ के रोटरी इंटरनेशनल आर्गनाइजेशन ने 13 नवंबर 2016 को 2669 की संख्या दर्ज कराई थी। वहीं नाइजीरिया में लाइफबॉय टीम व फेडरेल नाइजीरिया सरकार ने लेगास के टीबीएस ओनिकान में 14 अक्तूबर 2011 को सामूहिक हैंडवॉश कार्यक्रम का आयोजन किया था। इसमें 37,809 लोगों का रिकॉर्ड दर्ज किया गया। जबकि तमिलनाडु के सलेम जिले में 15 अक्तूबर 2018 को जिला प्रशासन एवं रोहिणी आर भाजीभाकरे द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 4024 लोगों ने सामुदायिक हैंडवॉश का रिकॉर्ड गिनीज बुक में दर्ज कराया था।
15 अक्तूबर 2021 को मध्य प्रदेश में सामूहिक हैंडवॉश को लेकर एक रिकॉर्ड बनाया गया था। जिसमें 51 जिलों में एक साथ 13,196 स्थानों पर 12,76,425 लोगों ने हैंडवॉश किया था। यह कई जिलों का एक साथ कार्यक्रम था जो अभी बरकरार है।