फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना व चांदी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। एसएसबी के जवानों ने मंगलवार को दो तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से जवानों ने सोना व चांदी सहित इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन बरामद की। एसएसबी जवानों ने घुड़दौरिया के पास स्थित पिलर संख्या 638/9 पर मंगलवार भोर नाकाबंदी की। इस दौरान जवानों ने देखा कि एक मोटर साइकिल पर सवार होकर दो लोग नेपाल से भारतीय क्षेत्र की ओर आ रहे हैं।
विज्ञापन

इनकी घेराबंदी कर जवानों ने उन्हें दबोच लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 14.25 ग्राम सोने के आभूषण, 1480 ग्राम चांदी के आभूषण तथा दो इलेक्ट्रॉनिक वेट मशीन बरामद हुईं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनहा धोनियापुर निवासी विशाल सोनी व अंशू सोनी के रूप में हुई। बाद में इन्हें कस्टम विभाग के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें