श्रावस्ती। आदिशक्ति की आराधना के महापर्व में मंगलवार को जगदंबा के दूसरे स्वरूप मां ब्रह्मचारिणी का विधिविधान से पूजन किया गया। इस दौरान देवी भक्तों ने मां की आराधना कर सुख-समृद्धि व ज्ञान की कामना की। देवी मंदिरों में बज रहे घंटों व शंख की ध्वनि से वातावरण गूंजता रहा।
इकौना में मां ज्वाला मंदिर, उपाध्याय तालाब, बेचूबाबा दुर्गा मंदिर, गौतमनगर, महावीरनगर, रानी तालाब, काली मंदिर पटेलनगर, दुर्गा मंदिर मुबारक नगर, कबीर नगर, तिलक नगर व चौक सहित जमुनहा, लक्ष्मननगर, सिरसिया, गिलौला में भी देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं ने मां ब्रह्मचारिणी की विधि विधान से पूजा की। वहीं, कई दुर्गा पूजा पंडालों में देर शाम मां आदि शक्ति की प्रतिमा का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अनावरण किया गया।