फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर घर तिरंगा फहराने के लिए दिलाई शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में इस बार 15 अगस्त पर हर घर में तिरंगा लहराएगा। इस अभियान को शत प्रतिशत स्तर पर सफल बनाने की कवायद में प्रशासन जुटा है। इस अभियान की जागरूकता के लिए स्कूली बच्चों ने एसएसबी के जवानों की अगुवाई में एक जागरूकता रैली भी निकाली। इसमें सभी को स्वतंत्रता दिवस के दिन घरों में तिरंगा लहराने की शपथ भी दिलाई गयी। शनिवार को एसएसबी 62वीं वाहिनी भिनगा द्वारा इंडो नेपाल सीमा क्षेत्र में ट्राई कलर रन का आयोजन भी किया गया। एसएसबी के सीमा चौकी ककरदरी के जवानों राप्ती बैराज होते हुए सीमा चौकी रनियापुर तक तिरंगे के साथ फ्लैग मार्च किया।
विज्ञापन

इस दौरान कमांडेंट रवींद्र कुमार राजेश्वरी ने कहाकि हमारा तिरंगा हमारी शान है। यह हमें हमारे अमर शहीदों के बलिदान की याद दिलाता है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह 13 से 15 अगस्त तक अपने घरों, दुकानों व प्रतिष्ठानों पर राष्ट्र ध्वज फहरा कर अमर शहीदों का सम्मान करें। इस दौरान जवानों द्वारा बिहू, डांडिया व गरबा लोक नृत्य भी प्रस्तुत किया। दूसरी तरफ गिलौला के नीलम राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं ने भी आजादी के अमृत महोत्सव पर तिरंगा जागरूकता रैली निकाली ।
इसमें शामिल छात्राओं ने भारत माता की जय, हिंदुस्तान जिंदाबाद, व यौम ए आजादी अमर रहे जैसे गगनभेदी नारों के सभी को स्वतंत्रता दिवस पर अपने घरों में तिरंगा फहराने को प्रेरित भी किया। मदरसा जामिया करीमिया मसऊदुल उलूम गुलरा कोठी में भी शनिवार को आजादी के अमृत महोत्सव पर एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें मदरसे के मौलवी व मौलानाओं ने सभी से 13 से 15 अगस्त तक घरों में तिरंगा फहराने की अपील भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें