फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरयू नहर की पटरी पर दिखा घड़ियाल, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। गिलौला कस्बे से होकर गुजरी मुख्य सरयू नहर में सोमवार को घड़ियाल दिखाई दिया। इसके बाद वहां हड़कंप मच गया। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने वन विभाग को दी। लेकिन वन कर्मी मौके पर नहीं पहुंचे। इस बीच घड़ियाल वापस नहर में उतर गया।
विज्ञापन

गिलौला थाने से चंद कदम की दूरी पर खुटेहना मार्ग स्थित सरयू नहर में सोमवार को राहगीरों को एक घड़ियाल दिखाई दिया। जो नहर के पानी से निकल कर पटरी पर बैठा हुआ था। इसे देख वहां हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गई। लोगों ने देखा कि घड़ियाल बाहर बैठा धूप का आनंद ले रहा था। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने गिलौला पुलिस सहित वन विभाग को दी। इससे पहले कि पुलिस व वन कर्मी मौके तक पहुंचते। घड़ियाल वापस नहर में उतर गया।
इसके बाद आसपास के ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। शाम तक कोई भी वन कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। जिसको लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी भी देखी जा रही है। ऐसे में स्थानीय निवासियों ने प्रभागीय वनाधिकारी एपी यादव से हस्तक्षेप कर घड़ियाल को पकड़वाने की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें