फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस माह बैंक में 10 दिन रहेगा अवकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। अगस्त माह में कई प्रमुख तीज व त्योहार पड़ेंगे। ऐसे में हर किसी को पैसे की जरूरत भी होगी। जबकि इस माह बैंक में भी 10 दिन अवकाश रहेगा। ऐसे में लोग पहले से ही अपनी व्यवस्था दुरुस्त कर लें। ताकि उन्हें जरूरत के वक्त पैसे के लिए भाग दौड़ न करना पड़े।
विज्ञापन

अगस्त माह प्रारंभ हो चुका है। ऐसे में नौ अगस्त को मोहर्रम, 12 अगस्त को रक्षाबंधन, 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस, 18 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। जबकि 7, 14, 21 व 28 अगस्त को रविवार तथा 13 अगस्त को द्वितीय व 27 अगस्त को चौथा शनिवार पड़ेगा। ऐसे में इन दिनों बैंक में अवकाश रहेगा।
यदि इस माह आपको पैसे की आवश्यकता है तो अभी से इसकी व्यवस्था कर लें।बैंकों में अवकाश के कारण जिले में स्थापित एटीएम भी अक्सर खाली रहते हैं। ऐसे में आवश्यकता पर पैसा मिले इसकी कोई गारंटी नहीं है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें