फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिटाई से जख्मी गर्भवती की इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। पूरेअधारी के मजरा सरदारपुरवा निवासिनी ममता वर्मा (22) को शनिवार शाम ससुरालीजनों ने किसी कारण से मारा पीटा था। ससुरालीजनों ने ही संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में उसे भर्ती कराया। बाद में उसे मेडिकल कालेज बहराइच रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान रविवार को ममता की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर ममता के पिता ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए बेटी की हत्या का आरोप लगाते हुए भिनगा कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में पिता दिनेश कुमार ने आरोप लगाया है कि उसकी बेटी का विवाह चार वर्ष पूर्व सरदारपुर निवासी सुनील कुमार वर्मा के बेटे के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही ससुरालीजन ममता को दहेज के लिए परेशान किया करते थे। ममता मृत्यु के समय चार माह की गर्भवती थी। बताया कि 23 जुलाई की शाम ममता को केबिल से मारकर अधमरा कर दिया था। जिसकी बाद में इलाज के दौरान मौत हो गई। शिकायत पर भिनगा पुलिस ने मामला दर्ज कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसपी अरविन्द कुमार मौर्य ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है, जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें