फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठवीं तक के स्कूलों में पहुंचने लगी डेस्क-बेंच

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जूनियर हाई स्कूल तक के बच्चे अब जमीन पर बैठ कर पढ़ाई नही करेंगे। इन बच्चों को जल्द ही डेस्क व बेंच पर बैठकर पढ़ने की सुविधा मिलेगी। इसके लिए जिले के स्कूलों को 4.28 करोड़ की बजट राशि मुहैया करायी गयी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद अब स्कूलों में डेस्क व बेंच की सप्लाई भी पहुंचना शुरू हो गयी है। अभी तक 40 विद्यालयों में बेंच व डेस्क की आपूर्ति का कार्य पूरा हो चुक है। परिषदीय विद्यालयों के कुछ जूनियर हाई स्कूल में अभी तक डेस्क बेंच की व्यवस्था थी।
विज्ञापन

अन्य स्कूलों के बच्चों को जमीन में बैठ कर पढ़ना पड़ता था। शासन ने अब इन बच्चों के लिए स्कूलों में डेस्क व बेंच की व्यवस्था सुनिश्चित कराने की कवायद शुरू की है। ताकि इन बच्चों को जमीन पर बैठ कर नहीं पढ़ना पढ़े। इसके लिए 369 जूनियर हाई स्कूलों में डेस्क व बेंच की खरीद के लिए 4.28 करोड़ की धनराशि मुहैया करायी गयी है। टेंडर प्रक्रिया पूरी हो जाने के बाद अब विद्यालयों के लिए खरीदे गए फर्नीचर की सप्लाई भी पहुंचना शुरू हो गयी है।
टेंडर प्रक्रिया में हुई देरी के कारण वर्ष 2021 में खरीद का पैसा मिल जाने के बाद खरीद की प्रक्रिया को पूरा करने में एक साल का समय लगा। डीसी सर्वशिक्षा अभियान अजीत उपाध्याय ने बताया कि जुनियर हाई स्कूल में डेस्क बेंच खरीद के लिए वर्ष 2020-2021 में बजट का आवंटन हुआ था। लेकिन टेंडर प्रक्रिया पूरी करने में लगे समय के कारण इनकी आपूर्ति का कार्य विद्यालयों में अब शुरू हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें