फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण के बाद अब पौधों को बचाने की चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। तपती धूप व सूखी जमीन में पौध रोपण का लक्ष्य पूरा करने वाले विभागों को अब रोपे गए पौधों का वजूद बचाए रखने की चिंता सताने लगी है। बुधवार को हुई जिला पर्यावरण समिति बैठक में इस अहम समस्या पर हुई चर्चा के बाद पौधों को बचाने के जिम्मेदारी उन्हें रोपित करने वाले विभागों को ही सौंपे जाने पर सहमति बनी। जिले में लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 90 फीसदी पौध रोपण का दावा है।
विज्ञापन

मानसून के सक्रिय होने से पहले ही पौधरोपण के लिए शुरू हुआ वन महोत्सव अब जिम्मेदारों की परेशानी बढ़ा रहा है। 5 से 7 जुलाई तक मनाए जाने वाले वन महोत्सव में 63.47 लाख पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित था। इसके सापेक्ष वन विभाग ने अब तक अन्य विभागों के साथ मिलकर 54.90 लाख पौधे रोपित करने का दावा किया है। पांच दिन तक चले पौधरोपण के बाद अब पौधे लगाने वाले विभागों को इन्हें पानी देने तक की सुध नहीं है।
डीएम नेहा प्रकाश की अध्यक्षता में हुई जिला पर्यावरण समिति की बैठक में हुई चर्चा के बाद पौध रोपण करने वाले विभागों को याद आया कि आग बरसाती धूप में रोपित पौधे सूृख रहे हैं। इसके दृष्टिगत निर्देशित किया गया कि जब तक बरसात नहीं होती तब तक उनकी देखभाल का जिम्मा रोपण करने वाला विभाग उठा कर पौधों को पानी देना सुनिश्चित कराएगा। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी अनुभव सिंह, डीएफओ एपी यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें