फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अव्यवस्थाओं के बीच दिकौली पहुंच रहे जायरीन

विज्ञापन
विज्ञापन
तुलसीपुर (श्रावस्ती)। बहराइच के गाजी सैय्यद सलार मसूद गाजी की दरगाह पर एक माह चलने वाले जेठ मेले का दूसरा रविवार आ चुका है। गाजी की दरगाह पर जियारत से पूर्व अकीदतमंद दिकौली स्थित बड़े पुरुष की मजार पर माथा टेकने भी आ रहे हैं। इसके लिए हजारों की संख्या में जायरीन व अकीदतमंद दिकौली पहुंच रहे हैं। विडंबना यह है कि अव्यवस्थाओं के बीच उन्हें जियारत के लिए आना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गाजी की दरगाह के साथ ही सोनवा थाना क्षेत्र में दिकौली स्थिति बड़े पुरुष की मजार पर भी जेठ माह में मेला लगता है। यहां लगने वाले मेले में शनिवार व रविवार को जायरीन की भारी भीड़ रहती है। यहां जियारत के बाद बहराइच जाकर गाजी की दरगाह पर माथा टेकने की परंपरा है। ऐसे में यहां आने वाले जायरीन को कोई असुविधा न हो इसके लिए मेला प्रारंभ होने से पूर्व स्वयं जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया था।
इस दौरान डीएम ने संबंधित अधिकारियों को तमाम निर्देश दिए थे। इनका कितना अनुपालन हो रहा है यह किसी से छिपा नहीं है। शनिवार को नेपाल, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, बनारस, मुजफ्फरनगर व गाजीपुर सहित पूर्वांचल के कई अन्य जिलों से भारी संख्या में जायरीन बड़े पुरुष की मजार पर माथा टेकने पहुंच रहे हैं। इनका स्वागत अव्यवस्थाओं से हो रहा है।
विज्ञापन

रैन बसेरे के आसपास कीचड़ व जलभराव की स्थिति बनी है। यहां स्थापित कंट्रोल रूम व स्वास्थ्य कैंप पर कर्मचारी दिखाई नहीं दे रहे हैं। मेला परिसर में सुरक्षा कर्मियों की अनुपस्थिति के कारण गैर जिलों से आने वाले छोटे व बड़े वाहन सीधे मेला परिसर तक जा रहे हैं। इसके चलते मुख्य मार्ग पर जाम की समस्या है। इतना ही नहीं मेले में बने खोया-पाया केंद्र पर भी कोई नहीं मिलता है।
माल वाहक वाहनों पर पटरा लगाकर इसे दो मंजिला बनाया जाता है। इसी में भरकर गैर जिलों से जायरीन प्रतिवर्ष यहां आते हैं। अक्सर इस लापरवाही के कारण कई बार मार्ग दुर्घटना में कई लोगों की जान भी जा चुकी है। इसके बावजूद लोग जिंदगी की परवाह न कर गाजी व बड़े पुरुष की दरगाह पर आ रहे हैं। यह नजारा जिला पुलिस व परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा अभियान का सच भी उजागर कर रहा है। इसके बावजूद संबंधित जिम्मेदार अंजान बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें