फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थान तय नहीं, पटरियों से हो रहा वाहनों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा नगर में टैक्सी स्टैंड नहीं है। ऐसे में मार्ग के किनारे पटरियों से ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों के लिए टैक्सी व टैंपो का संचालन किया जा रहा है। प्रशासन की सख्ती के बाद इसे बाजार से बाहर कर दिया गया है। ऐसे में दैनिक यात्रियों विशेष कर महिलाओं व बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिस पर प्रशासन की आर से ध्यान न दिए जाने के कारण लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है।
विज्ञापन

मुख्यालय भिनगा से नियमित सौ से अधिक टैक्सी, टैंपो, जीप व अन्य चौपहिया यात्री वाहनों का नियमित संचालन होता है। यह वाहन भिनगा से इकौना, लक्ष्मननगर, गिलौला, बहराइच, परसा डेहरिया, सेमरी चौराहा, लक्ष्मनपुर बाजार, सिरसिया बाजार, तालबघौड़ा सहित अन्य क्षेत्रों के लिए नियमित सवारियों को लाते ले जाते हैं। इसके बावजूद भिनगा में टैक्सी स्टैंड स्थापित नहीं हो सका है। एक तरफ जहां गिलौला व इकौना क्षेत्र के दैनिक यात्रियों का लाने ले जाने वाले यह वाहन तहसील के सामने स्थित राजर्षि ठाकुर द्वारा मैदान (रामलीला मैदान) में अनाधिकृत रूप से खड़े हो रहे हैं।
वहीं दूसरी तरफ सीएमओ कार्यालय के निकट, तहसील के पीछे, ईदगाह तिराहा व दहाना बस स्टैंड के पास मार्ग किनारे पटरियों से इनका संचालन हो रहा है। मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश के बाद जिला प्रशासन द्वारा रामलीला मैदान को छोड़ कर शेष स्थानों पर खड़े होने वाले वाहनों को एक एक किलोमीटर दूर जाने का फरमान जारी कर दिया गया है। इस फरमान के बाद जहां सिरसिया व तालबघौड़ा मार्ग पर जाने वाले वाहनों को भिनगा रेंजरी के पास खड़ा करने को कहा गया है।
विज्ञापन

वहीं सेमरी मार्ग के वाहनों को खलवा बाजार से आगे व बहराइच मार्ग के वाहनों को खैरी मोड़ के आसपास ले जाने को कहा गया है। इस निर्देश के बाद मुख्य मार्ग की पटरियों से संचालित अवैध टैक्सी स्टैंड के कारण जहां मुख्यमंत्री के आदेश का अनुपालन नहीं हो पा रहा है। वहीं दैनिक यात्रियों को जेठ की तपती दोपहरी में अनाधिकृत रूप से एक से डेढ़ किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है।
इन स्थानों पर पेयजल व प्रकाश की व्यवस्था भी न होने से दैनिक यात्रियों विशेष कर महिलाओं व बच्चों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिस पर जिला प्रशासन की ओर ध्यान न दिए जाने के कारण जनाक्रोश पनप रहा है। ऐसे में दैनिक यात्रियों ने डीएम व एसपी से हस्तक्षेप कर सभी मार्गों पर चलने वाले टैक्सियों का संचालन एक स्थान से कराने व इसके लिए भूमि चिह्नित करने की मांग किया है। ताकि लोगों को सहूलियत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें