फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के लिए 30 तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में समाज कल्याण विभाग द्वारा मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना संचालित की जा रही है। जिसकी कक्षाएं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाएं भिनगा में संचालित हो रही है। ऐसे में इच्छुक छात्र छात्राएं 30 मई तक अपना आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी राकेश रमन ने बताया कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत जिला स्तर पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान भिनगा में कक्षायें संचालित हो रहीं हैं।
विज्ञापन

इसमें उच्च शिक्षण संस्थान, इंटरमीडिएट विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र व छात्राओं को उनके द्वारा धारित योग्यता के अनुसार सिविल सेवा परीक्षा, जेईई, नीट, एनडीए, सीडीएस व एसएससी की कोचिंग कराई जा रही है। आईटीआई भिनगा में संचालित आफलाइन कक्षाओं में सम्मिलित होकर छात्र परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं।
ऐसे में छात्र छात्राएं अपने शैक्षिक प्रमाण पत्रों की छाया प्रतियां तथा आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ कार्यालय जिला समाज कल्याण अधिकारी के कार्यालय में सम्पर्क करके निर्धारित प्रारूप पर 30 मई तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। जिन छात्र/छात्राओं की परीक्षा छूट गई या किसी कारण से चयन सूची में नाम नही आया या जानकारी के अभाव में सम्मिलित नहीं हो सके। वह छात्र छात्राएं अब भी आईटीआई भिनगा में टेस्ट देकर एडमिशन ले सकते हैं।
विज्ञापन

समाज कल्याण कार्यालय से परीक्षा का आवेदन पत्र लेकर वहां 31 मई शाम 4 बजे तक जमा कर सकते हैं। आवेदन के लिए आधार और शैक्षिक प्रमाण पत्र, दो फोटो साथ में जमा करना अनिवार्य है। इसके लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 02 जून को आईटीआई में सुबह 9.30 से 12.30 तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें