फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मचारियों की कमी से विकास कार्य बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जमुनहा तहसील में सहायक लेखाकार व कनिष्ठ सहायक सहित ग्राम विकास अधिकारी आदि के पद बीते काफी समय से रिक्त चल रहे हैं। इसके चलते तहसील क्षेत्र से जुड़े गांवों के विकास कार्यों को गति नहीं मिल पा रही है। चालक, पत्रवाहक व चौकीदार न होने के कारण शासकीय कार्यों में भी बाधा उत्पन्न हो रही है।
विज्ञापन

जमुनहा विकास क्षेत्र में 11 न्याय पंचायत व 84 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। करीब 38602 हेक्टेअर में फैले जमुनहा क्षेत्र की कुल जनसंख्या 238854 है। इसके साथ ही क्षेत्र में 245 परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इनके विकास की जिम्मेदारी निभाने के लिए बीडीओ की अगुवाई में कर्मचारियों की एक पूरी टीम है। इनमें से सहायक विकास अधिकारी के चार, लेखाकर का एक, ग्राम विकास अधिकारी का दो, ग्राम पंचायत अधिकारी का छह पद रिक्त है। इसके साथ ही जीप चालक, पत्रवाहक व स्वीपर कम चौकीदार की भी तैनाती नहीं है। इससे ब्लॉक स्तर पर होने वाले विकास कार्य बाधित हो रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें