फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल की समस्या से जूझ रहे मरीज व तीमारदार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का उच्चीकरण कर लक्ष्मनपुर बाजार में सीएचसी का निर्माण कराया गया है। लेकिन वहां स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था नहीं है। एक ही परिसर में हुए इस उच्चीकरण कार्य के बाद आज भी तीन साल से खराब पड़े आरओ व दूषित जल दे रहे हैंडपंप के सहारे काम चलाया जा रहा है। जिसकी मरम्मत कराने की याद न तो स्वास्थ्य विभाग को आ रही है और न ही जिम्मेदार अधिकारी को। यहां आने वाले मरीज व तीमारदार स्वच्छ पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन

लक्ष्मनपुर बाजार स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का चार वर्ष पूर्व उच्चीकरण कर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा दिया गया था। पीएचसी परिसर में ही सीएचसी का निर्माण कराने के साथ इसे सुविधा संपन्न बनाने के लिए यहां आक्सीजन प्लांट लगाया गया था। इसके बाद क्षेत्रवासियों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सुविधा मिलने की उम्मीद जगी थी। जो आज भी अधूरी है। एक तरफ जहां समुचित रूप से सीएचसी का संचालन प्रारंभ नहीं कराया जा सका है।
वहीं यहां तीन वर्ष पूर्व विधायक निधि से स्थापित आरओ खराब पड़ा है। स्थानीय लोगों की मानें तो स्थापना से अब तक यह आरओ एक सप्ताह भी लोगों की प्यास नहीं बुझा सका। परिसर में लगा सरकारी हैंडपंप भी खराब होने के कारण उससे दूषित जल निकल रहा है। इसके बावजूद हैंडपंप की मरम्मत नहीं कराई जा रही है। ऐसे में मरीज व तीमारदारों को स्वच्छ व शीतल जल के लिए दुकानों का सहारा लेना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने डीएम व सीडीओ सहित सीएमओ का ध्यान आकर्षित कराते हुए समस्या से निजात दिलाने व अस्पताल परिसर में स्वच्छ पेयजल की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें