फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरेक्ट पोल के फीडबैक में सिरसिया पुलिस अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले के थानों की कार्यशैली की जमीनी हकीकत परखने के लिए 11 से 17 अप्रैल तक ट्विटर व डायरेक्ट पोल के माध्यम से अभियान चलाया गया। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन द्वारा चलाए गए अभियान में सिरसिया पुलिस अव्वल रही। इसके माध्यम से पुलिस महानिरीक्षक गोरखपुर जोन अखिल कुमार द्वारा जिलों में पुलिस की कार्य प्रणाली का वोटिंग व फीडबैक लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य के नेतृत्व में चलाए गए सात दिवसीय अभियान में सिरसिया पुलिस का आम जनमानस के लिए कार्य सराहनीय रहा। जनता ने थाना सिरसिया पुलिस को ट्विटर व डायरेक्ट पोल का फीडबैक देकर प्रथम स्थान पर पहुंचाया। सात दिवसीय ट्विटर पोल वोटिंग, फीडबैक, जनसुनवाई आईजीआरएस, ट्विटर पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण व एफआईआर पंजीकरण के संबंध में जिले के सभी थानों की वोटिंग कराई गई थी। जिसमें सिरसिया थाना पब्लिक अप्रूवल रेटिंग 83.17 प्रतिशत पाकर प्रथम स्थान प्राप्त रहा।
इसके साथ 82.67 प्रतिशत रेटिंग पाकर गिलौला थाना दूसरे स्थान पर रहा। वहीं 79. 91 प्रतिशत रेटिंग पाकर सोनवा थाना तीसरे स्थान पर रहा। इसी प्रकार महिला थाना 78.39 प्रतिशत रेटिंग पाकर चतुर्थ, कोतवाली भिनगा 77.20 प्रतिशत रेटिंग पाकर पंचम, मल्हीपुर 76.79 प्रतिशत रेटिंग पाकर छठे, श्रावस्ती थाना 76.10प्रतिशत रेटिंग पाकर सातवें व इकौना 74.39 प्रतिशत रेटिंग पाकर आठवें स्थान पर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें