फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती: इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली, तमंचा कारतूस और बाइक बरामद

Fri, 18 Oct 2024 07:42 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, श्रावस्ती

सार

 Police encounter: बलरामपुर के एक मुकदमे में वांछित 50 हजार के इनामी बदमाश की सर्विलांस व भिनगा कोतवाली पुलिस टीम के साथ मुठभेड़ हो गई।

 
विज्ञापन
पुलिस एनकाउंटर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 बलरामपुर के थाना महाराजगंज तराई के एक मुकदमे में वांछित 50 हजार के इनामी बदमाश की सर्विलांस व भिनगा कोतवाली पुलिस टीम के साथ मुठभेड़ हो गई। भिनगा जंगल के अंटा तिराहे के निकट हुई मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगने के उसे गिरफ्तार किया गया। जिसके कब्जे से पुलिस ने एक 315 बोर तमंचा, एक खोखा कारतूस व एक जिंदा कारतूस तथा एक बाइक बरामद किया है। घायल बदमाश को जिला अस्पताल लाया गया है।

विज्ञापन


इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम दीननामगढ़ निवासी सोनू पुत्र मेवालाल हिस्ट्रीशीटर है। जिसके विरुद्ध बलरामपुर जिले के थाना महाराजगंज तराई में आपराधिक मुकदमा दर्ज है। जिस पर 50 हजार का इनाम घोषित है। बृहस्पतिवार रात करीब 11 बजे पुलिस को सूचना मिली कि वह भिनगा जंगल से होकर नेपाल भागने की फिराक में है। 

विज्ञापन


मुखबिर की सूचना के बाद भिनगा कोतवाली पुलिस ने सर्विलांस टीम के साथ उसकी घेराबंदी किया। इस दौरान सोनू ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। पुलिस टीम की आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। 

जिसे इलाज के लिए संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा लाया गया। एसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि आरोपी बलरामपुर जिले के थाना महाराजगंज तराई के एक आपराधिक मामले में फरार चल रहा था। जिस पर देवीपाटन मंडल से 50 हज़ार रुपया का इनाम व बलरामपुर में 25 हजार का इनाम घोषित है। 
विज्ञापन


इसके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट, हत्या का प्रयास, चोरी, पशु चोरी सहित अन्य गंभीर अपराधों के गोंडा में आठ, बलरामपुर में चार, बहराइच में पांच तथा श्रावस्ती में पांच मुकदमे दर्ज हैं। उसके कब्जे से एक 315 बोर तमंचा, एक खोखा कारतूस व एक जिंदा कारतूस तथा एक बिना नंबर प्लेट की बाइक बरामद हुई है। जिसके विरुद्ध भिनगा कोतवाली पुलिस द्वारा कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें