फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: जनशिकायत निस्तारण में लगातार चौथी बार अव्वल रहा श्रावस्ती

Tue, 05 Aug 2025 12:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। शासन की ओर से जारी जुलाई की रैंकिंग में श्रावस्ती प्रदेश में अव्वल रहा है। लगातार चौथी बार प्रदेश रैंकिंग में पहला स्थान मिलने पर डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने सभी को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


डीएम ने बताया कि जनसमस्याओं के निस्तारण के मामले में जिले ने टॉप-5 में अपनी जगह बनाते हुए लगातार चौथी बार पहला स्थान प्राप्त किया है। सभी विभागीय अधिकारियों के सहयोग से यह उपलब्धि मिली है। उन्होंने कहा कि आगे भी हमारा प्रयास रहेगा कि सभी विभाग आम जनता की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण करें।

इसके लिए सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को और मेहनत करने की जरूरत है। सभी अधिकारी शिकायती पोर्टल आईजीआरएस, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, ऑनलाइन माध्यमों से प्राप्त मामलों के निस्तारण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। सभी प्रकरणों में शिकायतकर्ता से संपर्क अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें