फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: आईजीआरएस रैंकिंग में श्रावस्ती का प्रदेश में सातवां स्थान

Mon, 13 Oct 2025 01:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। शासन द्वारा जारी सितंबर माह की रैंकिंग में आईजीआरएस निस्तारण में जिले को प्रदेश में सातवां स्थान मिला है। डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि जनशिकायतों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए प्रतिदिन 10 बजे निस्तारण संबंधी समीक्षा की जाती है। साथ ही तीन दिन से लंबित शिकायतों के निस्तारण के संबंध में प्रतिदिन शाम पांच बजे समीक्षा होती है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं, असंतुष्ट फीडबैक संबंधी प्रकरणों के निस्तारण के लिए रात में नौ बजे समीक्षा की जाती है। इसके अलावा कॉल सेंटर के माध्यम से शिकायतकर्ताओं से फीडबैक भी लिया जाता है। सभी कर्मचारियों के टीम भावना से किये जा रहे प्रयासों से जिले को प्रदेश में सातवां स्थान मिला है। सभी जिम्मेदार अधिकारियों को इसी तरह कार्य करते हुए जिले को प्रदेश में पहला स्थान दिलाने के लिए निर्देशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें