श्रावस्ती। एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) के तहत आईं जन शिकायतों के निस्तारण में श्रावस्ती व जिले के आठ थानों को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। सभी आठ थानों ने जुलाई में आई शिकायतों का शत प्रतिशत समाधान किया है। प्रदेश में पहला स्थान मिलने पर एसपी घनश्याम चौरसिया व एएसपी मुकेश चंद्र उत्तम ने सभी थाना प्रभारियों व आईजीआरएस टीम को शुभकामनाएं दी।
एसपी घनश्याम चौरसिया ने बताया कि आईजीआरएस पर आने वाली शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सभी थाना प्रभारियों ने बेहतरीन काम करके जिले को प्रदेश में पहला स्थान दिलाया है। जुलाई में आठ थानों इकौना, सिरसिया, कोतवाली भिनगा, गिलौला, नवीन मॉडर्न पुलिस थाना श्रावस्ती, मल्हीपुर, सोनवा व थाना हरदत्त नगर गिरंट ने शत प्रतिशत निस्तारित की है। गोरखपुर ने जोन व प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है।