फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti: 25 हजार के इनामी से हुई पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश के पैर में लगी गोली, दो अन्य दबोचे

Tue, 23 Dec 2025 07:43 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, श्रावस्ती

सार

श्रावस्ती के गिलौला में बदमाशों के साथ हुई पुलिस की मुठभेड़ में एक के पैर में गोली लगी जबकि दो अन्य को दबोच लिया गया है। बदमाश मैसर अंसारी पर 25 हजार का इनाम था।
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद बदमाश को ले जाते पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रावस्ती के गिलौला थाना क्षेत्र के बौद्ध परिपथ पर सोमवार रात गिलौला पुलिस व 25 हजार के ईनामी बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। इस में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई। वहीं, दो अन्य को गिरफ्तार कर लिया गया। सभी वांछित आरोपी बहराइच जिले के निवासी हैं।

विज्ञापन


बौद्ध परिपथ पर फायर ब्रिगेड स्टेशन के निकट पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ बहराइच जिला निवासी मैसर अंसारी के पैर में गोली लगी। साथ ही बहराइच के ही मैनुद्दीन उर्फ खुरचाली व अनवर अली को दबोच लिया गया। पकड़े गए आरोपियों के विरुद्ध जिले के भिनगा, इकौना, नवीन मॉडर्न श्रावस्ती व गिलौला थाने में मामले दर्ज हैं। यह सभी आरोपी छह मामलों में वांछित चल रहे थे।

एसपी राहुल भाटी ने बताया कि मैसर अंसारी के विरुद्ध कुल 15 मामले दर्ज हैं जबकि, मुईनुद्दीन पर कुल चार व अनवर अली पर कुल 11 केस दर्ज हैं। उन्होंने ने बताया कि मैसर अंसारी पर 25000 का इनाम भी घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें