फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीकाकरण केंद्र का मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में कोविड-19 वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण करते मुख्यमंत्री - फोटो : SRAWASTI
विज्ञापन
श्रावस्ती। कोविड टीकाकरण के मेगा बूथ दिवस का जायजा लेने को मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भिनगा के संयुक्त जिला चिकित्सालय पहुंचे। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के साथ ही कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव को चल रहे टीकाकरण कार्य को देखा। उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचने को शत प्रतिशत टीकाकरण को जरूरी बताते हुए इसे सफल बनाने को सभी के सहयोग की जरूरत जतायी।
विज्ञापन

संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचे सीएम ने यहां संचालित कोविड वैक्सीनेशन सत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पंजीकरण कक्ष, प्रतिक्षालय कक्ष, वैक्सीनेशन कक्ष तथा निगरानी कक्ष का जायजा लेते हुए वहां मौजूद अधिकारियों को इसे और बेहतर बनाने को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए। सीएम ने टीकाकरण के लिए आये परिवारों के लोगों से भी बातचीत कर उनका हालचाल जाना। सीएम ने कहा कि अभी कोरोना का खतरा टला नहीं है, इसलिए कोरोना के सुरक्षात्मक प्रोटोकॉल का पूरी कड़ाई के साथ खुद के साथ दूसरों को भी पालन अवश्य कराए। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के नि:शुल्क टीकाकरण के लिए पीएम मोदी का धन्यवाद भी ज्ञापित किया। निरीक्षण के दौरान मंत्री समाज कल्याण विभाग रमापति शास्त्री, राज्यमंत्री खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति व प्रभारी मंत्री रणवेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ धुन्नी सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे, जिलाधिकारी टीके शिबु और पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य सहित अन्य विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें