फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत उप चुनाव के लिए अधिसूचना जारी, 12 को होगा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव जिले में हो चुका है। इस दौरान कुछ पद किन्हीं कारणों से रिक्त रह गए हैं। जिन पर उपचुनाव कराने के लिए बुधवार को डीएम द्वारा अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार 12 जून को मतदान व 14 जून को मतगणना कराई जाएगी। उपचुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी की ओर से आरओ व एआरओ की भी तैनाती की गई है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान जहां मतगणना से पूर्व एक महिला बीडीसी की मौत हो गई थी। वहीं कई गांवों में ग्राम पंचायत सदस्यों का पद रिक्त रह गया था। जिसके लिए उपचुनाव कराया जाएगा। इसके लिए जिला मजिस्ट्रेट व जिला निर्वाचन अधिकारी टीके शिबु की ओर से बुधवार को अधिसूचना जारी की गई। अधिसूचना के अनुसार छह जून सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक नामांकन होगा। जांच छह जून को कार्य समाप्ति तक की जाएगी। नाम वापसी के लिए सात जून सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इसी दिन शाम तीन बजे के बाद प्रतीक चिन्ह का आवंटन किया जाएगा। मतदान 12 जून को सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक कराया जाएगा। मतगणना का कार्य 14 जून को सुबह आठ बजे से कार्य समाप्ति तक किया जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी को प्रभारी अधिकारी मतदान, मतगणना कार्मिक, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त करने तथा सभी प्रकार के कार्मिक प्रशिक्षण की जिम्मेदारी दी गई है। सहायता के लिए जिला सूचना विज्ञान अधिकारी को तैनात किया गया है। सहायक संभागीय परिवहन के सहयोग के लिए जिला पूर्ति अधिकारी को तैनात किया गया है। जिन्हें यातायात एवं ईधन प्रबंधन की जिम्मेदारी दी गई है। जिला विकास अधिकारी को प्रभारी अधिकारी लेखन सामग्री एवं प्रपत्र की जिम्मेदारी दी गई है। सहयोग के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को नियुक्त किया गया है। जिला विकास अधिकारी को प्रभारी अधिकारी मतपत्र से सबंधित समस्त कार्य की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन

सहयोग के लिए जिला कृषि अधिकारी को तैनात किया गया है। जिला कार्यक्रम अधिकारी को प्रभारी अधिकारी कंट्रोल रूम व उनके सहायक अपर सांख्यिकी अधिकारी भूलेख होंगे। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी को प्रभारी अधिकारी आरओ व एआरओ से सूचना प्राप्त करने तथा कंप्यूटर में फीडिंग कराकर समय से भेजने की जिम्मेदारी दी गई है। जिनके सहयोग के लिए ई डिस्ट्रिक्ट मैनेजर होंगे। संबंधित तहसील के उप जिलाधिकारी प्रभारी अधिकारी मतदान सूची होंगे, जिनके सहयोग के लिए तहसीलदार होंगे। उपायुक्त मनरेगा को प्रभारी अधिकारी वीडियोग्राफी व सहयोगी डीपीआरओ होंगे। वरिष्ठ कोषाधिकारी को प्रभारी अधिकारी व्यय लेखा बनाया गया है। जिनके सहयोग के लिए सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी जिला विद्यालय निरीक्षक होंगे। सभी खंड विकास अधिकारी को निर्वाचन से संबंधित व्यवस्था, मतपेटिका व रूट चार्ट की जिम्मेदारी दी गई है। जिनकी सहायता के लिए सहायक विकास अधिकारी पंचायत को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें