फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में कराया जा रहा सैनिटाइजेशन, साफ-सफाई और फॉगिंग का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। कोविड से लड़ने के लिए सैनिटाइजेशन, वैक्सीनेशन, मास्क और साफ सफाई सबसे बड़े अस्त्र हैं। इस मूल मंत्र को पूरी तरह से आत्मसात कर जिला प्रशासन ने एक अनूठी पहल शुरू की है। जिलेवासी कोरोना से बचाव के टीके लगवाएं, इसको लेकर गांव से शहर तक लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। लोग टीकाकरण के लिए आगे आ रहे हैं। जिले में अब तक 66, 444 लोगों को कोरोना से बचाव की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसमें से 51, 875 लोगों को पहली और 14, 569 लोगों को टीके की दोनों डोज लगाई जा चुकी हैं।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी (डीपीआरओ) किरन ने बताया कि यह अभियान जिले की सभी 397 ग्राम पंचायतों में चलाया जा रहा है। अभियान में 397 छोटे लाउडस्पीकर के माध्यम से ग्रामीणों को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगवाने की सलाह दी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग और जिला पंचायत राज विभाग के सहयोग से सैनिटाइजेशन, साफ सफाई और फागिंग का काम भी कराया जा रहा है। प्रत्येक ग्राम पंचायत में 5-10 लोगों की टीम इस काम में लगी है। सभी 54 न्याय पंचायतों में 102 जिला स्तरीय अधिकारियों को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
यह अधिकारी साफ सफाई के साथ ही प्रवासियों की टेस्टिंग, होम आइसोलेशन और वैक्सीनेशन की समीक्षा करते रहते हैं। इन अधिकारियों के वाहनों पर छोटे लाउड स्पीकर भी लगे हैं। जिनसे कोविड प्रोटोकाल और टीकाकरण को बढ़ावा देने के संदेश बजते रहते हैं। इसके अलावा जिला पंचायत राज विभाग के 25 कर्मचारियों को दो-दो न्याय पंचायतों की सफाई व्यवस्था का जायजा लेने के निर्देश दिए गए हैं। सभी 397 ग्रामीण और 37 शहरी निगरानी समितियों के लोग घर-घर जाकर कोविड प्रोटोकाल का पालन करते हुए ग्रामीणों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी ले रहे हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी टीके शिबु ने बताया कि महामारी को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में एकीकृत कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर की स्थापना की गई है, जो तीन पालियों में संचालित है। प्रत्येक पाली में 30 कर्मचारियों की तैनाती की गई है। पहली पाली सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक, दूसरी पाली शाम 4 से रात 12 बजे तक और तीसरी पाली रात 12 बजे से सुबह 8 बजे चलेगी। यदि किसी को स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या हो तो वह कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के फोन नंबरों 9454417485, 9454417486, 9044047486, 9044287486, 8960148147, 8960498147 8176978147 एवं 9151588147 पर किसी भी दिन और किसी भी समय काल कर अपनी समस्या बता सकते हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें