फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: भूमि बंटवारा संबंधी वादों के निस्तारण में श्रावस्ती अव्वल

Fri, 08 Aug 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। निजी भूमि के आपसी बंटवारे से संबंधित वादों के निस्तारण में श्रावस्ती को प्रदेश में पहला स्थान मिला है। शासन से जारी जुलाई की रैंकिंग में श्रावस्ती में लंबित वादों की संख्या लगभग शून्य मिली है। डीएम ने राजस्व वादों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर राजस्व टीम को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन


डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि राजस्व वादों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। राजस्व न्यायालय कम्प्यूटरीकृत प्रबंधन प्रणाली पोर्टल पर जुलाई की समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से धारावार टॉप-10 जिलों की प्रदेशस्तरीय सूची जारी की गई है। इसमें राजस्व संहिता के वादों के निस्तारण में श्रावस्ती को प्रदेश में पहला स्थान मिला है।

वहीं ग्रामसभा की भूमि पर अतिक्रमण से बेदखली के वादों में प्रदेश में आठवां स्थान, दाखिल खारिज के वादों के निस्तारण में 10वां स्थान मिला है। इसके लिए जिले के कर्मी बधाई के पात्र हैं। राजस्व वादों के निस्तारण की प्रतिदिन समीक्षा करते हुए सभी राजस्व पीठासीन अधिकारियों को वादों का समयबद्ध निस्तारण करने के लिए निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें