श्रावस्ती। जन समस्याओं के निस्तारण में श्रावस्ती ने प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने अधिकारियों को बधाई देकर मामलों के निस्तारण में और तेजी लाने की अपेक्षा की है। जिससे जिला पहले स्थान पर पहुंचे।
डीएम ने बताया कि शासन प्रतिमाह जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आधार पर जिलों की रैंकिंग जारी करता है। मार्च में जिला समंवित शिकायत निवारण प्रणाली (आईजीआरएस) की जारी रैंकिंग में जिले को प्रदेश में तीसरा स्थान मिला। कहा, आगे भी अधिकारी शिकायती पोर्टल से प्राप्त संदर्भ के निस्तारण में विशेष ध्यान रखें। इसे अपने दैनिक कार्यों में शामिल करें। जन शिकायतों का समय से निस्तारण कर उसकी आख्या अपलोड करें।