फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महात्वाकांक्षी जिला योजना में श्रावस्ती को मिला पहला स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। नीति आयोग द्वारा देश भर में चिह्नित महत्वाकांक्षी जिलों में सुधार की रैंकिंग जारी की है। इसमें श्रावस्ती राष्ट्रीय स्तर पर चिह्नित 112 जिलों में अव्वल घोषित किया गया है। प्रदेश के अन्य सात जनपदों को नवें व उससे नीचे स्थान पर रहकर संतोष करना पड़ा। सूची जारी होने के बाद डीएम ने उन सभी विभागों को बधाई दी है। जिन्होंने यह स्थान पाले में मेहनत की थी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, बैंकिंग, वित्तीय क्षेत्र, कौशल विकास एवं आधार भूत संरचना के क्षेत्र में पिछड़े जनपदों को महत्वाकांक्षी जनपद के रूप में चिह्नित किया गया था। पूरे देश में 112 जिले इस श्रेणी में चिह्नित किए गए थे। इसमें से आठ जिले उत्तर प्रदेश के भी थे। इन जिलों में विगत दो वर्षों से चिह्नित मुद्दों पर सुधार की पहल की जा रही थी। इस पहल की समीक्षा दिसंबर में की गई थी। जिसकी रैंकिंग नीति आयोग ने जारी की है। इस सूची में राष्ट्रीय स्तर पर श्रावस्ती अव्वल घोषित किया गया है। जबकि त्रिपुरा प्रदेश के जिला ढलाई को द्वितीय स्थान एवं झारखंड प्रदेश के जिला घरवा को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है।
उत्तर प्रदेश के जिलों की यह रही रैंकिंग
उत्तर प्रदेश के आठ जिले नीति आयोग के तहत महत्वाकांक्षी जनपद घोषित किए गए थे। इसमें से राष्ट्रीय रैंकिंग में चित्रकूट 9वें स्थान पर, फतेहपुर 18वां, चंदौली 22वां, सिद्धार्थनगर 38वां, बहराइच 39वां, बलरामपुर 44वां व सोनभद्र को 68वां स्थान मिला है।
विज्ञापन

इन विभागों के कार्यों की हुई समीक्षा
स्वास्थ्य, पोषण, शिक्षा, कृषि, बैंकिंग /वित्तीय क्षेत्र, कौशल विकास एवं आधार भूत संरचना के क्षेत्र में सुधार की समीक्षा की गई।
नीति आयोग ने चिह्नित विभागों की योजनाओं को लागू करनेे, लाभार्थियों को उससे मिलने वाले लाभ सहित कई बिंदुओं की समीक्षा की जाती है। जिले में योजनाओं को लागू करने के लिए विशेष पहल किया गया था। इसी का यह नतीजा रहा कि आज जिला राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित हुआ। ईशान प्रताप सिंह सीडीओ
नीति आयोग द्वारा स्वास्थ्य, पोषण शिक्षा, कृषि, बैंकिंग व कौशल विकास में सुधार के लिए चिहिनत किया था। इस क्षेत्र में जिले के अंदर बेहतर कार्य हुआ। इसीलिए नीति आयोग द्वारा की गई समीक्षा के बाद दी गई रैंकिंग में श्रावस्ती राष्ट्रय स्तर पर चिह्नित 112 जिलों में अव्वल घोषित किया गय। -टीके शिबु, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें