फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shravasti News: श्रावस्ती ने बहराइच को 1-0 से हराया

Sun, 01 Feb 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
विज्ञापन
स्पोर्ट्स स्टेडियम ​भिनगा में आयोजित फुटबाॅल मैच में प्रतिभाग करते ​खिलाड़ी। - स्रोत: विभाग
विज्ञापन
श्रावस्ती। स्पोर्ट्स स्टेडियम भिनगा में शनिवार को मैत्री फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। श्रावस्ती ने बहराइच को 1-0 से शिकस्त दी।
विज्ञापन


मैत्री फुटबॉल मैच का शुभारंभ जिला क्रीड़ा अधिकारी शिवकुमार यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उन्होंने कहा कि खेल में जीत व हार अधिक मायने नहीं रखते हैं। दो टीमें जब एक-दूसरे से भिड़ेंगी, तो निश्चित है कि एक ही टीम को विजयश्री मिलेगी।

स्पोर्ट्स स्टेडियम श्रावस्ती व इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम बहराइच की टीमों के मध्य फुटबॉल मैच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में स्पोर्ट्स स्टेडियम श्रावस्ती की टीम ने 1-0 से इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स स्टेडियम बहराइच को पराजित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर श्रावस्ती के फुटबॉल प्रशिक्षक मोहम्मद मुस्लिम, खेलो इंडिया फुटबॉल प्रशिक्षक बहराइच विनोद कुमार, विश्वनाथ ओझा व विकास गिरी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें